उद्योग बन्धुओं से समन्वय स्थापित करते हुए समस्याओं का निदान करें अधिकारी : असीम अरुण

श्री अरुण ने डाबर औद्योगिक इकाई गाजियाबाद भ्रमण के दौरान डाबर कॉन्फ्रेंस हॉल में उद्यमी जन संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग कर उद्यमियों की समस्याएं सुन उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया।

बैठक में उन्होंने ईज आॅफ डूंईंग बिजनेस के बारे में निर्देशित किया कि योजना का वृहद स्तर पर प्रचार किया जाएं। योजना के तहत आवेदन व बिजनेस करने वालों के सामने आने वाले रूकावटों का त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि उद्योगों से देश का विकास होता है और जब नये—नये उद्योग स्थापित होंगे तभी देश तेजी से प्रगति करेगा। इसी के साथ देश विकसित है। यह मूल सुविधाओं, सौन्दर्यीकरण व विकास से पता चलता है। इसीलिए जगह—जगह मूल सुविधाएं एवं सौन्दर्यीकरण कराना भी अनिवार्य है।

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग बन्धुओं की समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए निर्देशित किया कि सम्बंधित अधिकारी उद्योग बन्धुओं से समन्वय स्थापित करते हुए उनकी शिकायतों को निस्तारण करें। साथ ही यदि कोई टैक्स लगाया जाता है तो उसकी कार्य योजना से भी उद्योग बन्धुओं को अवगत कराया जाए। ताकि कोई शंका न रहे और कार्यों में पारदर्शिता रहे।

जिला पंचायत अध्यक्षा ममता त्यागी द्वारा उद्योग विहार, लोनी में मजार की आड़ में किये जा रहे अवैध अतिक्रमण के बारे में बताया।​ महापौर सुनीता दयाल ने बुलन्दशहर रोड पर डायमण्ड फ्लाईओवर के समीप उद्यमियों द्वारा ग्रीन बेल्ट पर गेट खोलने के बारे में एवं प्रतीक बिल्डर द्वारा नाले को ज़िकजैक बनाने के बारे में अवगत कराया गया। विधायक संजीव शर्मा ने विजयनगर में हेमर कम्पनी व कार्बन फैक्टरी से जनता को हो रही परेशानियों से अवगत कराया गया। महानगर अध्यक्ष मंयक गोयल ने आरडीसी में इमरजेंसी के दौरान यातायात व्यवस्था में होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया।