पुलिस उपायुक्त गंगानगर ने बताया कि फाफामऊ कर्जन ब्रिज के पास गत दिनों हुई सामूहिक दुष्कर्म मामले में वारदात के बाद से फरार पच्चीस हजार के इनामी बाल अपचारी को पुलिस टीम ने फाफामऊ बेला के कछार से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने वारदात में प्रयुक्त चाकू एवं मोटर साइकिल बरामद किया है। उसके बाद विधिक कार्रवाई करते हुए बच्चे को बाल सुधार गृह भेज दिया।