घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया जिसे प्रशासन द्वारा मशीनरी भेजकर कुछ ही देर में बहाल कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि नेशनल हाईवे-707 पर बीते एक महीने में दर्जनों भूस्खलन की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी दहशत का माहौल है। हालांकि प्रशासन द्वारा समय पर कार्रवाई करते हुए सड़कें बहाल की जा रही हैं, लेकिन यह सवाल अब भी बना हुआ है कि इस स्थिति के लिए जिम्मेदार निर्माण कंपनियों पर कब कार्रवाई होगी।