यह जानकारी मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष आलोक उरांव ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन शहीद निर्मल महतो के बलिदान को स्मरण करने और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा। उरांव ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा से पूर्व, झारखंड मेला मैदान, सोनाहातु से बाइक रैली निकाली जाएगी। इसका नेतृत्व संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो करेंगे।
रैली पुराना ब्लॉक ऑफिस, थाना मैदान, जमुदाग मोड़ और तेलवारी मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल जाडेया मोड़ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेशभर के कार्यकर्ता शामिल होंगे।