निरीक्षण के दौरान अंकुश नारंग ने कहा कि तिमारपुर विधानसभा में कूड़े का पहाड़ बनते जा रहा है। महापौर राजा इकबाल सिंह सिविल लाइन जोन से आते हैं। उन्होंने कहा कि जगह-जगह जल भराव और कूड़ा जमा होने की वजह से डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया का खतरा बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को प्रदेश हित के बारे में सोचने की जरूरत है। ताकि दिल्ली की जनता को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दिल्ली के महापौर तिमारपुर विधानसभा से पार्षद है। फिर भी वहां गंदगी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार 1 अगस्त से 31 अगस्त तक सफाई अभियान चला रही है ताकि दिल्ली को साफ और सुंदर राजधानी बना सके। लेकिन फिर भी वार्ड के अंदर ही चारों तरफ कूड़ा फैला हुआ है। चारों तरफ पानी जमा हो रहा है, शिल्ट भी पड़ी हुई है।
अंकुश नारंग ने कहा कि यह समय मौसमी बीमारियों का है। इसके बावजूद प्रदेश में इतनी गंदगी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी जगहों पर कूड़ा ही कूड़ा जमा हो रहा है। इसको लेकर सरकार को जल्द ही कार्य कराना चाहिए।