मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार सदैव जनता और किसानों के हित में कार्य कर रही है। उद्योगों के विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आगे भी राज्य सरकार उद्योग और व्यापार जगत की बेहतरी तथा किसानों के उत्थान के लिए ठोस कदम उठाती रहेगी।
इस अवसर पर परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, सांसद वी.डी. शर्मा, विधायकगढ़ संजय सत्येंद्र पाठक,संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, प्रणय प्रभात पांडेय व धीरेन्द्र बहादुर सिंह, संभागायुक्त धनंजय सिंह, कलेक्टर दिलीप कुमार यादव और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा उपस्थित रहे।