बीईओ कार्यालय द्वारा बताया गया कि इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई। इसके बाद तुरंत संकुल प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल राखी (भैसा), प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला सिमरी बड़ी और प्रधानपाठक शासकीय माध्यमिक शाला सिमरी बड़ी को नोटिस दिया गया है।
पत्र में लिखा है कि 15 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराने की शिकायत प्राप्त हुई है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और न ही स्वीकार किया जा सकता है। सभी को निर्देश दिया गया है कि 18 अगस्त 2025 को शाम 5 बजे तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि निर्धारित समय पर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो वरिष्ठ कार्यालय को निलंबन का प्रस्ताव भेजा जाएगा, जिसके लिए संबंधित अधिकारी-कर्मचारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।