उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद सभी विद्यार्थियों तथा समस्त कर्मचारियों ने नशा मुक्ति प्रकोष्ठ के सदस्यों ने एक साथ नशा मुक्ति की शपथ ली। इस शपथ में यह संकल्प लिया गया कि वे किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ का सेवन नहीं करेंगे और समाज में नशा मुक्त वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे।