प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राष्ट्र प्रथम है, दोस्ती बाद में – बिट्टा

ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया देते हुए बिट्टा ने पाकिस्तान को कड़ा जवाब देने की बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और आत्मसम्मान के लिए भारत किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगा। उन्होंने उन लोगों पर भी सवाल उठाए जो सुरक्षा अभियानों पर प्रश्नचिह्न लगाते हैं।

उनका कहना था कि ऐसे लोग राष्ट्र की एकता और अखंडता को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी बिट्टा ने तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि राष्ट्र प्रथम है, दोस्ती बाद में।

बिट्टा ने कहा कि यह समय राजनीतिक दलों के एक मंच पर आने का है, ताकि देशहित में एकजुटता दिखाई जा सके। उन्होंने सवाल किया कि क्या राजनीतिक दल ट्रंप जैसे नेताओं के खिलाफ एकजुट होंगे या सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने में लगे रहेंगे? अंत में उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की कि किसी भी परिस्थिति में भारत माता को सर्वोपरि रखें।