राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, पक्षकारों को भेजा जा रहा है नोटिस

न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायिक दंडाधिकारियों, पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों, नोडल पुलिस पदाधिकारियों एवं पीएलवी के साथ बैठकें की जा चुकी है। सभी बैंक और इंश्योरेंस कंपनियों के साथ बैठकों का दौर जारी है।

डालसा सचिव रवि भास्कर ने गुरुवार को कहा कि किसी भी न्यायालय में लंबित सुलहनीय मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझाया जायेगा। ऐसे मामलों को चिह्नित कर पक्षकारों को नोटिस भेजा जा रहा है।