विजेता व उप विजेता टीमों को मिलेंगे कैश प्राइज
आयोजन समिति के संयोजक नीरज कुमार ने बताया कि 16 से 19 अगस्त चलने वाले इस टूर्नामेंट में 40 मिनट के नॉक आउट मुकाबले होंगे। इसमें टूर्नामेंट की विजेता टीम को 31 हजार रुपये, उप विजेता को 21 हजार रुपये व तीसरे स्थान पर रही टीम को 11 हजार रुपये का कैश प्राइज दिया जाएगा। इसके अलावा गोलकीपर ऑफ टूर्नामेंट, प्लेयर ऑफ दा टूर्नामेंट को 2100-3100 रुपए कैश प्राइज के साथ-साथ बेस्ट रैफरी, मैन ऑफ दा मैच को भी सम्मानित किया जाएगा।
सह संयोजक नीरज चौधरी ने बताया कि उद्घाटन समारोह में महिला फुटबॉल फेडरेशन की चेयरमैन रोशनी टाक ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य सुरेश सिकरोरा, टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्य सोमदत सिनसिनवार ने बताया कि युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन मंच प्रदान करने के लिए यह आयोजन किया गया है। भविष्य में भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।