आईजी कारा के निर्देश पर सुजीत सिन्हा को पलामू में शिफ्ट किया जाना है। सुजीत सिन्हा मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र के रेडमा का रहने वाला है। झारखंड के कई जिलों में सुजीत सिन्हा पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। सुजीत सिन्हा हाल के दिनों में कई मुकदमों में बरी भी हुआ है। सुजीत सिन्हा के खिलाफ एनआईए भी जांच कर रही है।
सुजीत सिन्हा पर पलामू में तीसरी रेलवे लाइन निर्माण स्थल के साथ नेशनल हाइवे कंस्ट्रक्शन साइट पर भी हमला करने का आरोप है। उसपर रांची, हजारीबाग, लातेहार, चतरा, रामगढ़, पलामू सहित कई इलाकों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने और गिरोह को चलाने का आरोप है।