यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए थे कि ट्रैफिक नियमों की पालना के लिए दृढ़ता से करवाई की जाए। पुलिस लगातार यातायात के नियमों की पालना कराने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस का मकसद सड़कों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना और सड़क हादसों को रोकना है। शराब पीकर गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह बनता है और यह मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 185 के तहत दंडनीय अपराध है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।