प्रधानमंत्री मोदी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के प्रकाश पर्व पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की अमर शिक्षाएं पूरी दुनिया को आलोकित करती रही हैं। उन्होंने कहा कि इन शिक्षाओं से करुणा, विनम्रता और सेवा की भावना को मजबूती मिलती है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का संदेश मानवता को एकता और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

मोदी ने कामना की कि हम सभी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी द्वारा दिखाए गए ज्ञानपथ पर चलते हुए एक बेहतर विश्व के निर्माण का संकल्प लें।