प्रधानमंत्री मोदी आज किसानों को ट्रांसफर करेंगे सम्मान निधि की 20वीं किश्त, मप्र में कई जगह कार्यक्रम

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने बताया कि मध्य प्रदेश में कृषि विज्ञान केन्द्र, मंडी, एफपीओ, पीएसीएस पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें वाराणसी में होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। कृषि मंत्री कंषाना ने कहा कि इस अवसर पर अधिक से अधिक किसानों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी।