पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय को मिला आईएसओ का अवार्ड

क्या है आईएसओ

रूआईएसओ अवार्ड, जिसे अंतर्राष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) द्वारा दिया जाता है, मानकीकरण और संबंधित गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देता है। यह पुरस्कार व्यक्तियों, समितियों, या संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मानकों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, या जिन्होंने आईएसओ के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बुरानाबाद के प्राचार्य धीरेंद्र कुमार मेहता ने बताया कि ग्रामीण छात्रों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें समाज में सक्रिय योगदान देने के लिए तैयार करना है। नवोदय विद्यालय समिति का विज़न गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करना व उन्हें आधुनिक शिक्षा और सुविधा उपलब्ध कराना जिससे सभी बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके।