गुंडागर्दी करने वाले दो आराेपिताें और जेसीबी चालक को जूटमिल पुलिस ने भेजा जेल

आज 9सुबह दीपक महोबिया और मुकेश कुमार जैन, जेसीबी चालक फिदा हुसैन को लेकर आंगनबाड़ी भवन तोड़ने पहुंचे। मोहल्लेवासियों ने जब विरोध किया तो उन्होंने कहा कि तहसील का आदेश है और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

सूचना मिलने पर जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया कि अनावेदकों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों का नाम लेकर दबाव बना रहे थे, जिससे मोहल्लेवासियों से इनका वाद विवाद होने लगा मामले की गंभीरता को देखते हुए जूटमिल पुलिस ने भवन तोड़फोड़ कार्रवाई को रुकवा कर तत्काल अनावेदकों को गिरफ्तार किया है। आराेपिताें में दीपक महोबिया (40 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 30, तमेरपारा, जिला दुर्ग (वर्तमान निवास – चांदनी चौक, सोनारपारा, रायगढ़), मुकेश कुमार जैन (48 वर्ष), निवासी गोगा मंदिर के सामने, थाना जूटमिल, रायगढ़, फिदा हुसैन (29 वर्ष), निवासी दर्रीतालाब के पास, थाना जूटमिल, रायगढ़ शामिल हैं।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 174-413/2025, धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया। आरोपिताें को एसडीएम न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है।