सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जहां पूरी निष्ठा से अपनी जिम्मेदारियां निभाईं, वहीं संस्कृति और परंपरा के प्रति गहरी आस्था का परिचय भी दिया। यह दृश्य न केवल ड्यूटी के प्रति समर्पण का प्रतीक था, बल्कि यह भी दर्शाता है कि संस्कृति और रिश्तों की महत्ता कठिन परिस्थितियों में भी बनी रहती है।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि पवित्र भाई-बहन का यह त्योहार रिश्ते को मजबूत करता है।