बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष अनीता अग्रवाल ने की। मौके पर शाखा के संस्थापक रोहित शारदा ने कहा कि अपने लिए जीना सामान्य है, लेकिन समाज के लिए समय निकालकर सेवा करना विशेष आनंद देता है। उन्होंने नई टीम को बेहतर कार्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
सचिव निर्मला अग्रवाल ने आय-व्यय की जानकारी दी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को रांची दक्षिण शाखा के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया, सचिव राघव शारदा, कोषाध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष राजीव केडिया, बलबीर जैन, सुरेश बोथरा, कृष्ण कुमार पिलानिया सहित वरिष्ठ सदस्यों ने बधाई दी।
बैठक में झारखंड प्रांतीय सदस्य रोहित शारदा, पूर्व अध्यक्ष संगीता शारदा, संगीता बागड़ी, उर्मिला मोटानी, बिना शारदा, अनुपमा विजयवर्गीय, सरिता केजरीवाल, सरोज सुल्तानिया समेत कई सदस्य मौजूद रहे।