प्रोजेक्ट मिलन की बड़ी सफलता,  परामर्श केन्द्र ने मिलाए 10 बिछड़े दंपत्ति

बताया गया कि ये विवाहित दंपत्ति पारिवारिक विवाद और आपसी मनमुटाव के चलते लंबे समय से अलग रह रहे थे। प्रोजेक्ट मिलन के तहत आयोजित काउंसिलिंग में परामर्शदाताओं ने दोनों पक्षों को समझाया, विवाद की जड़ को दूर किया और आपसी संवाद स्थापित कराया। इसके बाद सभी दंपत्ति साथ रहने के लिए राजी हो गए।

कार्यवाही के दौरान महिला परिवार परामर्श केन्द्र की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक रीता यादव एवं उपनिरीक्षक उषा सिंह के साथ महिला मुख्य आरक्षी सावित्री देवी, महिला आरक्षी सपना, तथा सदस्यगण डा. कृष्णा सिंह, निर्मला राय और कृष्ण कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।