सीमा पर तैनात वीर सैनिकों को राखी बांधकर बहनों ने जताया अटूट प्रेम

राष्ट्रीय सेविका समिति की विभाग व्यवस्था प्रमुख चंद्रकला आचार्य ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं ने सैनिक भाइयों को राखी बांधकर न केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को निभाया, बल्कि यह भी संदेश दिया कि देश के सच्चे प्रहरी को कभी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सेविका समिति के विभागीय पदाधिकारी प्रोफेसर विमला डोकवाल, प्रोफेसर अभिलाषा बिकोनिया, पियूष विंग अभिलाषा शेखावत आदि ने सैनिक भाइयों की कलाई पर राखी बाँधकर देश की रक्षा करने का गौरव प्राप्त करने का वचन प्राप्त किया।