मीरजापुर की बहनाें ने सीमा पर तैनात जवानों को भेजीं राखियां

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेत्री संगीता मिश्रा ने बुधवार काे बताया कि देश की सीमा पर डटे हमारे सैनिक भाई कठिन हालाताें के बीच अपने घर परिवार से दूर सेवा करते हैं। राखी के माध्यम से हम उन्हें यह संदेश देना चाहते हैं कि पूरा देश उनके साथ है और उनका यह समर्पण प्रत्येक भारतीय देख रहा है। उन्हाेंने कहा कि यह मानवीय और प्रेरणादायक प्रयास न केवल रक्षाबंधन के पर्व को विशेष बनाता है, बल्कि समाज में एकता, सौहार्द और देशभक्ति का संदेश भी देता है।

जिलाधिकारी से मिलने के बाद संगीता ने पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा को भी राखी बांधकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति प्रशासन की भूमिका की सराहना की। इस दाैरान भाजपा नेत्री के साथ अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

————–