राजस्व कर्मचारी आनंद खलखो पर जमीन का नामांतरण करने के एवज में तीन डिसमिल जमीन और 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। आनंद ने केस के सूचक माधो उरांव से तीन डिसमिल जमीन अपने नाम लिखवा भी लिया था और 40 हजार रुपए की मांग कर रहा था।
इसके बाद माधो उरांव ने एसीबी से शिकायत की थी। एसीबी ने उसे चार मार्च 2014 को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद राजस्व कर्मचारी आनंद के घर से नौ लाख रुपये भी बरामद किया गया था।