संस्कृत विश्वविद्यालय ने 19 निजी महाविद्यालयों पर 34 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंभु कुमार झा ने बताया कि संबंधित महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय सीमा में जुर्माना राशि जमा करें। अन्यथा विश्वविद्यालय उनके विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को बाध्य होगा। इसमें महाविद्यालय की मान्यता रद्द करने सहित अन्य विधिक कदम भी शामिल हो सकते हैं।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता शास्त्री कोसलेंद्रदास ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी परीक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएंगे। विश्वविद्यालय यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि समस्त शैक्षणिक व परीक्षा प्रक्रियाएं पारदर्शी, निष्पक्ष और अनुशासित ढंग से संचालित हों।