वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश गढ़वा जिले के बिशनपुर प्रखंड में 58.3 मिलीमीटर दर्ज की गई।
इसके अलावा भंडारिया में 43 मिलीमीटर, बड़गड में 42, मनोहरपुर में 34, गुमला जिले के चैनपुर में 33 मिमी और मैथन डीवीसी में 26 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
रांची और आसपास के इलाकों में गुरुवार की सुबह से ही बादल छाए रहे और बूंदाबांदी दर्ज की गई। इससे दैनिक कामकाजी लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हुई। साथ ही स्कूल जाने वाले बच्चों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, जमशेदपुर में 35 डिग्री, डाल्टनगंज में 34.2 डिग्री, बोकारो में 35.2 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस रिकार्ड किया गया।