जयपुर में बुधवार को दिनभर हल्के से मध्यम बादल छाए रहे और बीच-बीच में बादलों के बीच से सूरज की आंख मिचौली देखने को मिली। दोपहर बाद जयपुर के कुछ हिस्सों में छितराई बारिश देखने को मिली। इससे जयपुर के पारे में हल्की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर का अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री दर्ज किया गया।