सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामला: जयराम ने की सीबीआई से जांच की मांग

महतो ने कहा कि जनता को न्याय और पारदर्शिता चाहिए। अगर इस मामले की गहन और स्वतंत्र जांच नहीं हुई तो आम लोगों का भरोसा पुलिस और प्रशासन से उठ जाएगा। उन्होंने इस मुठभेड़ की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।

विधायक ने कहा कि पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि पूरी पारदर्शिता बरतते हुए सच्चाई सामने लाए। अगर प्रशासन निष्पक्ष जांच कराता है तो इससे पुलिस की छवि और साख और भी मजबूत होगी।

इस मौके पर परिमल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

————-