लोहंडीगुड़ा में किशोरी-बालिकाओं ने ली स्वच्छता की शपथ, निकाली तिरंगा रैली

इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरी-बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने स्वच्छता के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लाभों पर चर्चा की । साथ ही स्थानीय समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए तिरंगा रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने पूरे लोहंडीगुड़ा जनपद में देशभक्ति और स्वच्छता का संदेश भी दिया।