नगर निगम द्वारा शुक्रवार काे जारी आंकड़ों के अनुसार इंडस टाॅवर को 40 लाख 95 हजार का डिमांड दिया गया है, शहर में इंडस के 15 टावर स्थापित हैं। एटीसी कंपनी को 38 लाख का शुल्क जमा करने का निर्देश दिया गया है, जिसके 10 टावर शहर में स्थित हैं। जिओ कंपनी को 5 लाख 40 हजार का डिमांड थमाया गया है, जिओ के 18 टावर जगदलपुर में स्थापित हैं। वहीं बीएसएनएल के 21 टावर भी शहर में संचालित हैं, जिन पर भी जल्द शुल्क जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसएनएल टॉवर शुल्क वसूली में नगर निगम जगदलपुर द्वारा बीएसएनएल टॉवर के लिए 31.50 लाख का शुल्क डिमांड जारी किया गया था। बीएसएनएल द्वारा अब तक 26.50 लाख की राशि जमा की जा चुकी है। शेष राशि की वसूली हेतु निगम द्वारा संबंधित अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि जब तक निर्धारित शुल्क जमा नहीं होता, तब तक नए टावर लगाने पर रोक लगी रहेगी।
महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन, आयुक्त प्रवीण वर्मा के निर्देशन, तथा राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व में इस कार्यवाही काे अंजाम दिया गया है। निगम के सब इंजीनियर दीपांशु देवांगन का योगदान रहा। नगर निगम ने सभी टावर कंपनियों को चेतावनी दी है, कि शुल्क जमा करने में लापरवाही बरतने पर उनके टावर अवैध घोषित किए जाएंगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।