जींद : भोपाल का पुलिस कमीश्रर बता ठगे 50 लाख

बावजूद इसके उसके बेटे को विदेश नही भेजा गया। आरोपितों ने उसकी राशि को वापस भी नही लौटाया। जब आरोपितो से फोन पर संपर्क साधा तो उन्होंने कहा कि भोपाल हाइवे के साथ ओसन कोरल सिटी समुराई में प्लाट दे देंगें। आरोपितों ने प्लाट का इकरारनामा तथा दस्तावेज भी उसके नाम दिखाए। जब उन्होंने ने अपने स्तर पर जमीन की जांच की तो आरोपितों के नाम कोई जमीन नही पाई गई। जब उसने रुपयों के लिए दबाव डाला तो आरोपितों ने मुकद्मे में फंसाने की धमकी दी और राशि लौटाने से मना कर दिया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर बृजेश राजपूत तथा केशव बघेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।