पौड़ी में मलबे में दबने से दो महिलाओ की मौत, पांच लापता

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि भारी बारिश से पाबौ के बुरांसी गांव में एक आवासीय मकान ढहने से मलबे में आशा देवी (55) पत्नी प्रेम सिंह व विमला देवी (58) पत्नी बलवंत सिंह की मौत हो गई है। बताया कि पौड़ी तहसील के बुरांसी गांव में दो महिलाओं के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है, दूसरी महिला की तलाश की जा रही है।

साथ ही थलीसैंण तहसील के बांकुड़ा गांव में 5 नेपाली मजदूरों के बहने की सूचना है, उनकी तलाश जारी है। बताया कि पाबौ के कलगाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल टूटने से पौड़ी- रामनगर राष्ट्रीय राज मार्ग पर पुल टूटने से सैकड़ो गांव का संपर्क टूट गया है यहां बैली ब्रिज मंगवाया जा रहा है, साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री दी जा रही है।