पुलिस मुठभेड़ : दो गौ तस्कर घायल,1 अन्य गिफ्तार

पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात कादीपुर पुलिस काे सूचना मिली कि कुछ गाे तस्कर मुड़िला बाजार से थाना कादीपुर की तरफ जा रहे हैं । पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबन्दी की, ताे बदमाशाें ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायर झाेक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गाेली चलायी, जिसमें मुजफ्फरनगर निवासी माेहम्मद नावेद और जसाेई निवासी साहिल के बाएं पैर में गाेली लगी है।पुलिस ने उन्हें और उनके एक साथी सुशील उपाध्याय को गिरफ्तार किया हैँ।

पुलिस ने घायलाें काे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

———–