चंद्रपुर पुलिस के अनुसार, नहाने के दाैरान दाेनाें डूबने लगे। घटना के दौरान बच्चों के पिता ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगाई और बड़ी मशक्कत के बाद एक बच्चे को उसके बाल पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि 15 वर्षीय दूसरा बालक गहरे पानी में समा गया, जिसकी तलाश जारी है।
सूचना मिलते ही सारंगढ़ पुलिस, एंबुलेंस 112 और 108 की टीम मौके पर पहुंची। कंट्रोल रूम को फोन कर गोताखोर बुलाने की मांग की गई है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आज रविवार सुबह से पुलिस गाेताखाेराें की मदद से तलाश कर रहे हैं। फिलहाल खबर लिखे जाने तक डूबे युवक की तलाश जारी है।