रेनशैल्टर में मृत मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

पुलिस ने इसकी पहचान के लिए सभी थानों व चौकियों को सूचित कर दिया है और गुमशुदा लोगों की सूची खंगाली जा रही है। इसके अलावा पड़ोसी जिलों में भी सूचना दे दी गई है और शव को पहचान के लिए आई.जी.एम.सी. के शवगृह में रखा गया है।

डी.एस.पी. शक्ति सिंह ने कहा कि प्रारंभिक दृष्टया में व्यक्ति की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष प्रतीत होती है और इसकी पहचान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कोई लापता है तो वह उसकी सूचना दें, ताकि शव की पहचान हो सके। अभी तक इसमें किसी की संलिप्तता सामने नहीं आ रही है।