खान रविवार को रांची के बीएसएनएल यूनियन कार्यालय में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जुलाई से लगातार आंदोलन चल रहा है। पहले चरण में 24 जुलाई को शहीद चौक पर मानव श्रृंखला बनाई गई, दूसरे चरण में 25 अगस्त को राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित हुआ। इसके बाद दो सितंबर को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया और 13 सितंबर को सांसद संजय सेठ को भी ज्ञापन दिया गया। चौथे चरण के तहत रविवार को प्रेस वार्ता आयोजित हुई, जबकि अंतिम चरण में 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया जाएगा। इस धरने में झारखंड से प्रतिनिधि शामिल होंगे।
प्रेस वार्ता में साधन कुमार सिंहा, विजय पासवान, विनोद कुमार, शिवसेवक पाठक, त्रिलोकी नाथ साहू, देवचरण साहू, नूर मोहम्मद, सजन कुमार राम और बचनू साहू सहित अन्य पेंशनर्स मौजूद थे।