में सीटू के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने गुरुवार को कहा कि आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा
भ्रूण हत्या के खिलाफ प्रदेशभर में जनजागरूकता अभियान चला रही है। इसके तहत एक जत्था पलवल से तो दूसरा सिरसा से निकला है। ये जत्थे गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों
को भ्रूण हत्या रोकने का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने
बताया कि पलवल से चला जत्था 17 सितंबर को झज्जर की तरफ से सोनीपत पहुंचेगा। इस दिन
यह जत्था भटगांव, फरमाणा, खरखौदा और झरोठ में सभाएं करेगा। 18 सितंबर को जाखौली, गढ़
शाहजहांपुर, चटाना और जूआं में तथा 19 सितंबर को भैंसवाल कलां और आवली क्षेत्र में
अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए विभिन्न गांवों में तैयारी बैठकें की जा रही हैं।
आनंद
शर्मा ने कहा कि भ्रूण हत्या रोकना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। लड़कों की संख्या बढ़ने
और लड़कियों की संख्या घटने से समाज में असंतुलन पैदा हो रहा है, जिसके चलते अपराध
भी बढ़ रहे हैं। यदि बेटियों को पेट में ही मार दिया जाएगा तो बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
अभियान कैसे सफल होगा। उन्होंने कहा कि बेटियों को भी जीने और पढ़ने का अधिकार है।
बेटे-बेटी में भेदभाव खत्म करना होगा, तभी समाज में संतुलन और समानता स्थापित हो सकेगी।