दिल्ली में भविष्य निधि आयुक्त डेढ़ लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीबीआई के मुताबिक, 9 सितंबर को जगदीश तांबे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि तांबे ने आरडीए कार्यवाही को पक्ष में करने के लिए 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद तांबे ने 1.5 लाख रुपये की रिश्वत स्वीकार करने पर सहमति जताई।

शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 10 सितंबर को आरोपित को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उसे शिकायतकर्ता से 1.5 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले में आगे की जांच की जा रही है। सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि जल्दी ही आरोपित को न्यायालय में पेश किया जाएगा।