जानकारी के अनुसार, ग्रामीण राशन लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक गुंडीदीरी मोड़ पर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की खबर मिलते ही गुदड़ी प्रखंड के पूर्व प्रमुख एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमा रुगु मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपने वाहन से सभी घायलों को सोनुआ अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि बाकी घायलों का इलाज सोनुआ अस्पताल में जारी है।
हादसे में घायल ग्रामीणों में शीनू होरो (50 ), मंगरा लुगुन (40), सलमई लुगुन (48 ), गुलिया बैंडिंग (40), गुने बढाई (55), शैलेय लुगुन (35 ), प्रेम लमुंगा (60 ), चन्द्रा डाडियो (40 ), अलिसा भेंगरा (35 ), सीबी भेंगरा (40 ), सुखराम डाडियो (35), कारिया लुगुन (25 ) और बदल भेंगरा (24) शामिल हैं। इनमें तीन महिलाएं और दस पुरुष हैं।