मुख्यमंत्री ने कहा,” हर दिन लाखों वाहन इस फ्लाईओवर से बिना रुकावट गुजरेंगे और प्रत्येक वाहन चालक को औसतन 15 मिनट की बचत होगी। यह यमुना पार के लाखों परिवारों के जीवन को सहज और सरल बनाने का साधन है।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्षों से लटका यह कार्य भाजपा सरकार ने मात्र सात महीनों में पूरा कर दिखाया। यही भाजपा सरकार की गति, संकल्प और गुड गवर्नेंस का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने ने कहा,” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हम विकसित दिल्ली की ओर तेज़ी से अग्रसर हैं। यह फ्लाईओवर दिल्ली की रफ्तार है, दिल्ली की राहत है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता ठोस कदम है।”
इस अवसर पर मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा,” आज नंद नगरी फ्लाईओवर के लोकार्पण में शामिल होकर एक विशेष संतोष की अनुभूति हुई। यह फ्लाईओवर उन लाखों लोगों के लिए राहत का प्रतीक है, जो वर्षों से ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था से जूझते आ रहे थे। अब हर दिन करीब एक लाख लोग इस मार्ग से गुजरेंगे और औसतन 15 मिनट का कीमती समय बचेगा।”
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का धन्यवाद किया।