झुमरीतिलैया में फूल विक्रेता का मिला शव, पुलिस कर रही जांच

मिली जानकारी के अनुसार युदु बीते 10 वर्षों से झुमरीतिलैया शहर के झंडा चौक पर छोटे-छोटे पौधे फल और फूल बेचकर अपना जीवनयापन करता था। वहीं रात होने पर वह कोडरमा स्टेशन पर सोया करता था। स्थानीय युवक सूरज ने बताया कि उसे शराब पीने की बुरी लत थी। गुरुवार रात भी वह शराब के ही नशे में था और शायद उसने अधिक शराब पी रखी थी, इससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय युवक सूरज ने बताया कि घटना की सूचना मृतक युदु चौहान के परिजनों को देे दी गई है। जो कोडरमा पहुंच चुके हैं।

इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसके मौत के कारणों का पता चल पाएगा।