डॉ. कीर्ति सिंह को कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से पीएच.डी. की उपाधि

डॉ. कीर्ति सिंह लंबे समय से शिक्षा जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। वह न केवल एक कुशल शिक्षाविद् हैं बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय माना जाता है। उनकी प्रबंधन क्षमता एवं शैक्षिक दृष्टिकोण ने दोनों संस्थानों को नई दिशा प्रदान की है।

शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहने के कारण उन्हें क्षेत्र में एक प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता है। उनकी इस उपलब्धि से शैक्षिक जगत एवं समाज में खुशी की लहर है।

इस अवसर पर शिक्षकों, छात्रों और शुभचिंतकों ने डॉ. कीर्ति सिंह को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।