डीएम तिवारी ने कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी भारत रत्न पं.गोविंद बल्लभ पंत एक प्रखर चिंतक एवं दूरदर्शी कुशल राजनेता थे। जिन्होंने एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अंग्रेजों से लोहा लिया और एक आदर्श राजनेता के तौर पर समाज कल्याण की दिशा में काम किया। वर्तमान में जरूरत है कि प्रत्येक नागरिक को उनके पदचिन्हों पर चलना चाहिए। देश को आगे बढाने के लिए सभी को अपने नैतिक दायित्वों को निभाने के साथ ही एकता, अखण्डता और स्वतंत्रता को बनाये रखने में अहम भूमिका निभानी होगी। सबकी ओर से अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करना ही पं. पंत के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।