सरकारें भी मदद करती हैं लेकिन इतना काफी नहीं होता। इसके लिए सभी को आगे आकर मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी पीडि़तों के लिए आटा, चावल, मसाले, चीनी, साबुन तेल, बिस्तर, कम्बल, फोल्डिंग चारपाई, चायपत्ती और कुछ कपड़े ले जाए जा रहे हैं। जरूरत की हिसाब से आगे भी मदद की जाएगी।
उन्होंने कहा कि करोना काल में भी गुरुद्वारे द्वारा लोगों को भोजन और अन्य सामान वितरित किया गया था। तब भी हालात बहुत खराब थे। लोगों का रोजगार बंद होने से घरों में चूल्हा नहीं जला। सभी को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। इसके बाद पंजाब भी राहत सामग्री भेजी जायेगी। वहां भी लोगों को खाद्य सामान और दवाइयां वितरित की जाएंगी।
इस अवसर पर संत तरलोचन सिंह, संत मंजीत सिंह, संत बलजिंदर सिंह शास्त्री, ज्ञानी पंकज सिंह, चेतन शर्मा, दयाल सिंह, करन सिंह आदि उपस्थित थे।