डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस इस रैकेट के पीछे के अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में नशे के कारोबारियों को बिलकुल बक्शा नहीं जाएगा।