मोगीनंद की निजी कंपनी के रास्ते में बाधा, श्रमिकों की नौकरी पर संकट, डीसी से मिले मजदूर

स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कंपनी ने इकाई को बंद करने का निर्णय ले लिया है। इसके चलते वहां कार्यरत दर्जनों श्रमिकों की नौकरी पर खतरा उत्पन्न हो गया है।

इस समस्या को लेकर श्रमिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा से मुलाकात की और अपनी परेशानी से अवगत कराया। श्रमिकों ने बताया कि रास्ता बंद होने से उन्हें भोजन, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।

उन्होंने उपायुक्त से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द रास्ता बहाल करवाया जाए ताकि उनकी नौकरी सुरक्षित रह सके और कंपनी का संचालन फिर से शुरू हो सके।