पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयराम ठाकुर ने कहा है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय न केवल एक राजनेता थे, बल्कि एक महान विचारक और संगठनकर्ता भी थे, जिनके सिद्धांत आज भी करोड़ों कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हैं। उन्होंने कहा कि “एकात्म मानववाद” की अवधारणा ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी और “अंत्योदय” के विचार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन सादगी, सेवा और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। आज उनकी जयंती पर हम सभी को उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पं. उपाध्याय के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज और राष्ट्र की सेवा करें।