कांगड़ा के डाडासीबा में एचआरटीसी की बस पलटी, 37 घायल, तीन गंभीर

डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने बताया कि बस ड्राइवर ने पूछताछ में ब्रेक फेल होने की बात बताई है। हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। विधायक बिक्रम ठाकुर ने घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया है। विधायक बिक्रम सिंह ठाकुर और कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना। प्रशासन ने घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

बस हादसे में घायलों की सूची।

अनीता 17 वर्षीय निवासी रैल, समीक्षा 17 बसलाड़, वंशिका, 17 मेहड़ा, श्रेया ठाकुर 16, नव्या 14 गुराला, निकिता 16 लंडियाड़ा, इशिता 13 बसलाड़, ममता 17 बसलाड़, निम्नेश 17 बनूड़ी, कृष्ण 17 सुलैह, निशा 15 सुलैह, विशाखा 15 मेहड़ा, सोनम 15 गुराला, नीरज 17 बसलाड़, निखिल 17 सुलैह, अमित 22 बड़ा रैल, शिवांगी 22 घाटी, सौरभ 23 डुबोया, अरुण कुमार 19 सांडा, सक्षम शर्मा 19 रैल, त्रिशला देवी 51 बाड़ी, अनुभव 22 बाड़ी, लीला देवी 70 बरणाली, आवीश कुमार अज्ञात, नेहा शर्मा 17 सयुल खड्ड, देशराज 57 फतेहपुर, सोनम 15 गुराला, सौरभ 16 बसलाड, चैचला देवी 66 बरणाली, सपना 35 गुराला, यश 12 गुराला, पलक ठाकुर 20 बलसाड़, सुनीता 20 मेहड़ा, अंजना देवी 50 घाटी, शांति देवी 75 गुरनबाड़, शिवराज 52 घमरूर तथा राजेश 51 रैल शामिल हैं।