जिले के सभी प्रखंंडों के चयनित प्रतिभागियों में प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कालीचरण सिंह उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में सिमरिया विधानसभा विधायक उज्ज्वल दास, उपायुक्त कीर्तिश्री, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, चतरा जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रेश शर्मा, सचिव राकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष और मुख्य तकनीकी पदाधिकारी जितेन्द्र चन्द्रवंशी सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।
सांसद ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं हैं, बल्कि यह खिलाड़ियों में अनुशासन, साहस, मानसिक दृढ़ता और एकाग्रता का विकास करता है। उन्होंने प्रतियोगियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से न केवल जिले, राज्य और देश का नाम रौशन किया जा सकता है। यह बच्चों और युवाओं में नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास भी करता है। सिमरिया विधानसभा विधायक उज्जवल दास ने कहा कि जिले में खेलों का आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करता है।
प्रतियोगिता के पहले दिन एथलेटिक्स अंडर-14 बालक एवं बालिका, वॉलीबॉल अंडर-17 बालक और बालिका और वॉलीबॉल अंडर-19 बालक एवं बालिका की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।