भोपाल, 18 सितम्बर । मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गुरुवार को जनजातीय महानायक राजा शंकरशाह और कुंवर रघुनाथशाह के बलिदान दिवस पर उनका पुण्य स्मरण किया। राज्यपाल पटेल ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। बलिदान दिवस कार्यक्रम का आयोजन राजभवन के बेंक्वेट हॉल में किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी क्रांतिवीरों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।