कुंभ मेलाधिकारी से मिली मेयर

मेयर किरण जैसल ने कहा कि गंगा घाटों और पौराणिक मंदिरों की दिव्यता और भव्यता बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु हरिद्वार से तीर्थ का दिव्य अनुभव लेकर लौटें। उन्होंने जोर दिया कि सौंदर्यकरण का कार्य धर्मनगरी की मान मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए ही किया जाना चाहिए। बैठक में मेयर ने पार्किंग, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं पर भी चर्चा की और कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है बल्कि यह देश-दुनिया में भारत की सांस्कृतिक पहचान भी है।